Breaking News

Wednesday, January 28, 2026

January 28, 2026

भदरसा गैंगरेप मामले में सपा नेता मोईद खान बरी, नौकर राजू खान दोषी करार

अयोध्या : 28 जनवरी 2026 -
    भदरसा के चर्चित गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मोईद खान को पॉक्सो प्रथम न्यायालय ने बाइज्जत बरी कर दिया है । वहीं, उनके नौकर राजू खान पर सभी आरोप सिद्ध हो गए हैं ।

 राजू खान को गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी।मामला 29 जुलाई 2024 को थाना पूराकलंदर में दर्ज हुआ था। जांच के दौरान मोईद खान और राजू खान के डीएनए टेस्ट कराए गए थे । 

मोईद खान का डीएनए निगेटिव आया, जबकि राजू खान का पॉजिटिव पाया गया । इसके पहले, मोईद खान की बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी । राजू खान को मामले की सभी धाराओं में दोषी ठहराया गया है ।

Tuesday, January 20, 2026

January 20, 2026

ग्वालियर कोर्ट का फैसला मां को उम्रकैद, प्रेमी बरी



ग्वालियर  : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र में तीन साल पहले हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में सत्र न्यायालय ने आरोपी मां ज्योति राठौर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। घटना 28 अप्रैल 2023 की है, जब ज्योति ने अपने बेटे सनी उर्फ जतिन को उसके पड़ोसी प्रेमी उदय इंदौलिया के साथ छत पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने के डर से दो मंजिला मकान की छत से नीचे धकेल दिया था।अभियोजन पक्ष के अनुसार, बच्चा छत पर पहुंचा तो उसने मां और उसके प्रेमी को गलत हालत में देख लिया। इस राज खुलने के भय से ज्योति ने उसे नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने पर बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उपचार के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई।पिता ने जुटाए साक्ष्य, सपनों ने विवश किया मां कोमृतक बच्चे के पिता पुलिस कांस्टेबल ध्यान सिंह ने शुरू में इसे हादसा माना। लेकिन पत्नी ज्योति की मानसिक हालत बिगड़ने लगी। वह रातों में घबराकर जागती और डरी रहती। डॉक्टरों के इलाज से भी सुधार न होने पर उसने पति को कबूल किया कि बेटा सपनों में आकर सच्चाई उगलवा रहा है।ज्योति ने बताया कि बच्चे ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया था, इसलिए डरकर उसे छत से फेंक दिया। पति ने विश्वास में लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर साक्ष्य इकट्ठा किए और पुलिस को सौंपे। इन्हीं पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। हालांकि, साक्ष्यों के अभाव में प्रेमी उदय इंदौलिया को बरी कर दिया गया।यह मामला मां-बेटे के रिश्ते पर सवाल खड़े करता है और न्यायिक प्रक्रिया की ताकत को रेखांकित करता है।

Tuesday, January 6, 2026

January 06, 2026

पैत्रक संपत्ति के बंटवारे और किरायेदारी समझौते में बड़ी राहत

 
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पैतृक संपत्ति के बंटवारे और किरायेदारी समझौतों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया । पैतृक संपत्ति रजिस्ट्री में राहतनए नियमों के तहत पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब मात्र 10,000 रुपये में संपन्न होगी । इसमें 5,000 रुपये स्टांप शुल्क और 5,000 रुपये रजिस्ट्री फीस निर्धारित की गई है । यह निर्णय प्रदेश में संपत्ति के कानूनी बंटवारे की प्रक्रिया को सरल और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।

किरायेदारी समझौते पर 90 प्रतिशत छूटसरकार ने किरायेदारी समझौतों (रेंट एग्रीमेंट) पर भी बड़ी राहत देते हुए स्टांप शुल्क और रजिस्ट्री फीस में 90 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है । इस निर्णय से किराये पर मकान देने और लेने वालों को कानूनी समझौते कराने में आर्थिक बोझ में काफी कमी आएगी ।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय प्रदेश में रजिस्ट्री व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और आम नागरिकों को कानूनी संरक्षण देने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है ।

Edited by Hari Bhan Yadav 

Wednesday, December 31, 2025

December 31, 2025

लखनऊ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित कई पर मुकदमा, ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति भी आरोपी


 

  लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित स्वास्तिका सिटी कॉलोनी में सोमवार शाम हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके साथ मौजूद 8–10 अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।

यह कार्रवाई मंगलवार शाम कॉलोनीवासियों द्वारा पुलिस कमिश्नर को वीडियो सबूत सौंपने के बाद की गई । घटना सोमवार, 29 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है, जब कॉलोनी की मेन सड़क पर विनय सिंह द्वारा दीवार खड़ी कराए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था ।

विवाद के दौरान तनाव बढ़ाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध के बीच विनय सिंह ने फोन पर धनंजय सिंह से बात की । जब कॉलोनीवासियों ने धनंजय सिंह से बात करने से इनकार किया, तो स्थिति बिगड़ गई । 

आरोप है कि गुस्से में विनय सिंह ने ईंट उठाकर लोगों की ओर दौड़ लगाई और अपने साथ मौजूद सरकारी तथा निजी गनरों से कहा — “राइफल निकालो, गोली मार दो।”

इससे कॉलोनी में अफरातफरी फैल गई और लोग घरों में छिप गए । पुलिस कार्रवाई और लापरवाही का मामलामंगलवार को कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर वीडियो साक्ष्य सौंपे । इसके बाद धनंजय सिंह, विनय सिंह और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई ।
वहीं, प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है । आरोप है कि उन्होंने पहले केवल विनय सिंह की शिकायत पर कॉलोनीवासियों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की थी, जबकि घटना के वीडियो के बाद वास्तविक स्थिति सामने आई ।

 Edited by Hari Bhan Yadav 
December 31, 2025

बाराबंकी पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार

 "नौकरी और गेमिंग के नाम पर ठगते थे लोग, 'डिजिटल अरेस्ट' कर बनते थे फर्जी पुलिस अधिकारी"

 साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

 पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो देश के कई राज्यों में ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं में शामिल थे।गिरफ्तारी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में साइबर सेल, स्वॉट, सर्विलांस यूनिट और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक तिवारी (अयोध्या), अंकित कटारिया (बागपत), मीनाक्षी वर्मा (बाराबंकी), विपिन वर्मा (उत्तराखंड), अब्दुल रिजवान (लखनऊ), मोहम्मद अफजल (लखनऊ), आदर्श राज (बाराबंकी) और इमरान सलीम (बागपत) के रूप में हुई है।पुलिस ने उनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, फर्जी अग्रीमेंट और ज्वाइनिंग लेटर सहित कई दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य ऑनलाइन गेमिंग कॉल सेंटर, ओएलएक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नौकरियों या ऑनलाइन बेटिंग गेम्स के नाम पर विज्ञापन डालते थे। 

बाद में संदिग्ध गतिविधियों का हवाला देकर खुद को फर्जी पुलिस अधिकारी बताते हुए लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” करने की धमकी देते थे और उनसे पैसों की ठगी करते थे।आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े लेन-देन की जांच में पता चला है कि इन खातों में कई राज्यों — दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र — से साइबर ठगी की रकम जमा कराई गई थी।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व धारा 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है ।

Edited by Hari Bhan Yadav 

Sunday, December 28, 2025

December 28, 2025

NHAI के ठेकेदार का काला धन चुराने वाले विनय त्यागी की मौत, गोली पुलिस वैन के अंदर मारी गई थी

हरिद्वार : पुलिस कस्टडी में घायल हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की मौत, 750 करोड़ रुपये की चोरी से जुड़ा था मामलाहरिद्वार जिले के लक्सर में पुलिस कस्टडी के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इतिहासशीटर विनय त्यागी की शुक्रवार देर रात ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार, विनय को कोर्ट पेशी के लिए जेल से लक्सर लाया जा रहा था, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वैन पर फायरिंग कर दी । इसी दौरान हुई गोलीबारी में विनय त्यागी को भी गोली लग गई थी । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।विनय त्यागी पर आरोप था कि उसने NHAI ठेकेदार के कथित दो नंबर के करीब 750 करोड़ रुपये, सोना और जमीन से जुड़े कागजात चोरी किए थे । 

मृतक की बहन सीमा त्यागी का दावा है कि ठेकेदार ने ED की जांच से बचाने के लिए यह माल देहरादून स्थित अपने एक डॉक्टर मित्र के घर में छिपाया था, जिसे विनय ने वहां से निकाल लिया था और इसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सौंपने की तैयारी कर रहा था ।सीमा त्यागी के अनुसार, इसी दौरान पुलिस ने विनय को गिरफ्तार कर लिया । 

उसका कहना है कि विनय की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।मृतक से जुड़े मामले में ठेकेदार का संबंध मेरठ क्षेत्र से बताया जा रहा है । फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है ।

 Edited by Hari Bhan Yadav 

Saturday, December 27, 2025

December 27, 2025

टेंपो ड्राइवर से एयरलाइन मालिक तक का सफर

कानपुर  : कभी शहर की गलियों में टेंपो चलाकर जीवनयापन करने वाले श्रवण कुमार विश्वकर्मा आज अपनी खुद की एयरलाइन शुरू करने की तैयारी में हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से ऐसी मंज़िल हासिल की, जिसकी कल्पना बहुत कम लोग कर पाते हैं।

शुरुआत में श्रवण ने टीएमटी सरिया के कारोबार से अपने व्यावसायिक सफर की नींव रखी।  इसके बाद उन्होंने सीमेंट, माइनिंग और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी सफलता हासिल की और जल्द ही ट्रकों का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया। 
व्यावहारिक अनुभव और आत्मविश्वास ने उन्हें नए क्षेत्र में कदम रखने की प्रेरणा दी।वर्ष 2025 में श्रवण ने 'शंख एयरलाइंस' की नींव रखी—एक ऐसी कंपनी जो सस्ती और पारदर्शी हवाई सेवाएं देने का दावा करती है। उनका कहना है कि इस एयरलाइन का उद्देश्य आम और मध्यम वर्ग को किफायती हवाई यात्रा का अवसर देना है।हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शंख एयरलाइंस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है, जिससे कंपनी को संचालन की दिशा में आगे बढ़ने की औपचारिक मंज़ूरी मिल गई है।

 श्रवण का कहना है कि उनकी एयरलाइन टिकट की कीमतों में पारदर्शिता रखेगी ताकि यात्रियों को अचानक बढ़े किराए का सामना न करना पड़े।श्रवण विश्वकर्मा की यह यात्रा बताती है कि जड़ों से जुड़े सपने जब मेहनत से पंख पाते हैं, तो उड़ान आसमान तक जाती है।

Edited by Hari Bhan Yadav