Breaking News

Saturday, December 27, 2025

उन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने के खिलाफ CBI पहुंची सुप्रीम कोर्ट


नई दिल्ली -
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व उत्तर प्रदेश विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने और आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
CBI ने इस संबंध में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की। एजेंसी ने हाईकोर्ट के उस फैसले पर आपत्ति जताई है, जिसमें सेंगर की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत प्रदान की गई थी।
गौरतलब है कि उन्नाव दुष्कर्म मामला देशभर में चर्चित रहा है। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को निलंबित करते हुए जमानत दे दी थी।
अब सुप्रीम कोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई के बाद यह तय होगा कि हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगेगी या नहीं। मामले पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

Edited by Hari Bhan Yadav