संडीला (हरदोई)। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संडीला ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद संडीला, भाजपा संडीला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी और मल्हेरा मंडल अध्यक्ष सर्वेश राठौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा, विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा ने अतिथियों, ग्राम प्रधानों और जनमानस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Edited by Hari Bhan Yadav