लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में ग्लोब कैफे, घंटाघर के सामने रील बनाने के दौरान खुद को 'नकली सलमान खान' बताने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक सड़क पर लोगों से विवाद कर रहा था, जिससे जाम की स्थिति बन गई।
मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान आजम अली अंसारी के रूप में हुई। वह बिना अनुमति के भीड़ एकत्रित कर रील बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क जाम कर हथियार के साथ रील बनाना किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकता था।
ठाकुरगंज पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के नेतृत्व में आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Edited by Hari Bhan Yadav